Home उत्तर प्रदेश कचरा पहाड़ी पर भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया...

कचरा पहाड़ी पर भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

दमकल की तीन गाड़ियों व पुलिस टीम ने समय रहते आग बुझाकर बड़ी घटना टाली
PRAYAGRAJ NEWS: खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कचरा पहाड़ी पर रविवार, 12 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग दो बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे पहाड़ी क्षेत्र व आसपास के जंगल को अपनी चपेट में ले लिया।हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे पहाड़ी के ऊपर दूर-दराज स्थित आवासीय क्षेत्रों तक आग नहीं पहुंच सकी और एक बड़ी घटना टल गई।सूचना मिलते ही खीरी पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को अवगत कराया। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत शुरू की। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।स्थानीय निवासी कुंजलाल हरिजन ने बताया कि आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी, लेकिन समय रहते दमकल व पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रित कर ली गई। मौके पर थाना खीरी पुलिस के साथ चौकी से उपनिरीक्षक गंभीर सिंह, हेड कांस्टेबल आर.बी. सिंह मौजूद रहे। वहीं दमकल विभाग की ओर से सीटीपी जी राजुलू, सीटी के.के. सिंह, सीटी डीसीपीओ हर्ष सहित सीआईएसएफ व एनटीपीसी मेजा ऊर्जा निगम की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही।प्रशासन की तत्परता के चलते बड़ा नुकसान होने से बच गया।