Home उत्तर प्रदेश बारा में गैस एजेंसी की मनमानी से उपभोक्ता परेशान

बारा में गैस एजेंसी की मनमानी से उपभोक्ता परेशान

गैस एजेंसी संचालक की मिली भगत के चलते पर उठे सवाल, नहीं हो रही कार्रवाई।
PRAYAGRAJ NEWS: कौंधियारा थाना क्षेत्र स्थित बघोला गांव की एक गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी मनमानी, भ्रष्टाचार और दलालों के माध्यम से गैस वितरण कर रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, भीषण गर्मी के बावजूद गैस एजेंसी पर लंबी कतारें लगती हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता। आरोप है कि एजेंसी संचालक आए दिन नई गाइडलाइन बताकर ग्राहकों को परेशान करते हैं और उन्हें बेवजह दौड़ाया जाता है। कई उपभोक्ताओं ने दावा किया है कि उनके नाम पर बिना बुकिंग के अनुसार ही गैस सिलेंडर दर्शा दिया जाता है। उनका कहना है कि उन्होंने न तो बुकिंग कराई और न ही सिलेंडर प्राप्त किया, फिर भी रिकॉर्ड में डिलीवरी दिखा दी जाती है। गैस एजेंसी संचालक के मनमानी चलते DAC NO ही लोड नहीं करते जिसके चलते ग्राहकों को हो रही परेशानी। प्रशासन बना मूक दर्शक। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि गैस एजेंसी पर कुछ दलाल सक्रिय हैं। ये दलाल उपभोक्ताओं के डेटा का गलत इस्तेमाल कर सिलेंडर बुक करते हैं और बाद में उन्हें ब्लैक 2000से 3000रुपए में बेचते हैं। इससे जरूरतमंद लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पाती और उन्हें अतिरिक्त पैसे देकर सिलेंडर खरीदने पर मजबूर होना पड़ता है। एक पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी थी। उन्होंने शादी का कार्ड और प्रशासनिक आदेश जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज एजेंसी पर प्रस्तुत किए थे। इसके बावजूद एजेंसी संचालक ने उन्हें सिलेंडर देने से मना कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि एजेंसी संचालक उन्हें धमकाते हैं और बड़े माफियाओं से संबंध होने की बात कहते हैं। कुछ लोगों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत कई बार जिला प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।