जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक में संगठन विस्तार पर दिया जोर
JAUNPUR NEWS: सांसद कार्यालय पर जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में जिले की नौ विधानसभाओं के अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, मजबूती और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी की जिला इकाई ने सांसद कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव रामकृष्ण प्रजापति रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने की। बैठक में जिले की सभी नौ विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्षों की उपस्थिति रही। इस दौरान पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन का विस्तार ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और नए लोगों को जोड़कर संगठन को और मजबूत बनाएं। जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने और आगामी चुनावों के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। संचालन जिला सलाहकार सुरेश चंद्र मौर्य ने किया। कार्यक्रम में राजकुमार प्रजापति, अरुण कुमार विश्वकर्मा, भूपेंद्र मौर्य, राकेश मौर्य, अनीष मौर्य, विनोद मौर्य, रवि शंकर मौर्य, शैलेश, रवि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: रामकृष्ण प्रजापति







