Home उत्तर प्रदेश खेत में संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

खेत में संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

रात से लापता था मृतक, परिजनों के विरोध के बाद पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
FATEHPUR NEWS: कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बसंती खेड़ा गांव के समीप भवानीपुर के पास रविवार सुबह एक अधेड़ का शव संदिग्ध अवस्था में खेत में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार बसंती खेड़ा निवासी विमल प्रजापति उर्फ बड़कू (लगभग 50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामचरण प्रजापति का शव सुबह करीब 8 बजे खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह उसका शव संदिग्ध हालत में मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूचना मिलने पर करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का विरोध किया। हालांकि पुलिस के समझाने और उचित कानूनी कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन मान गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई.