KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी नाबालिक किशोरी को दो लोग भगा ले गए, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी को छः अप्रैल की रात 11 बजे के करीब दो युवक बहला फुसलाकर कर भगा ले गए, खोजबीन के बाद नौ अप्रैल को पीड़ित को पता चला कि उसकी बेटी को दो लोग भगा ले गए और मारपीट कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने कन्नौज निवासी ऋषभ पुत्र प्रेमचंद्र व सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के निमियापुर निवासी विष्णु पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







