फोटो-अमृतांश यादव एवं आदित्य राज सक्सेना
PRAYAGRAJ NEWS: अमृतांश यादव के अर्धशतक (70 रन नाबाद, 71 गेंद, पांच चौके) और आदित्य राज सक्सेना के हरफनमौला खेल ( 20 रन एवं 5-0-25-4) की बदौलत भवम क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कॉलेज को 6 विकेट से हराकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है।
ईश्वर कर इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन (मोहम्मद अली 51, मोहम्मद हमजा खान 38, अबु बकर 26, आदित्य राज सक्सेना 4/25, हनी सिंह 3/34, उमंग यादव 1/27) बनाए। जवाब में भवम क्लब की टीम 24.2 ओवर में चार विकेट पर 151 रन (अमृतांश यादव 70 नाबाद, प्रिंस सरोज 23, आदित्य राज सक्सेना 20, मोहम्मद अहसान अहमद 2/15, मोहम्मद हमजा खान 2/35) बना लिए। आदित्य राज सक्सेना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







