PRAYAGRAJ NEWS: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनूप शर्मा का आगमन आज प्रयागराज हुआ। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ संतोष शुक्ल के नेतृत्व मे जनपद प्रयागराज के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष डा अनूप शर्मा का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनूप शर्मा ने कहा कि प्रदेश के समस्त जनपदों मे इस वर्ष सदस्यता कर शिक्षकों को विद्यालय को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए तैयार करने पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ पवन तिवारी, डॉ योगेंद्र सिंह, मनोज सिंह, डॉ अभिषेक मिश्र, डॉ शिव ओम तिवारीजी उपस्थित रहे. डॉ शर्मा ने महर्षि भरद्वाज के आध्यात्मिक स्थल को प्रणाम कर अपने सौभाग्य को सराहा। प्रधानाचार्य आनंद पाण्डेय ने विचार रखे।







