बुलंदशहर, आगरा, गोरखपुर, अलीगढ, कौशाम्बी, गाजियाबाद ने मारी बाजी
विद्यालय के चेयरमैन पूर्व डीआईजी कृपाशंकर सिंह ने प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ
PRAYAGRAJ NEWS: 36वीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला बास्केटबॉल चैम्पियनशिप – 2026 का भव्य शुभारंभ गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल, शांतिपुरम, फाफामऊ में आज से हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 विभिन्न जनपदों से आई महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन पूर्व डीआईजी कृपा शंकर सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। चैम्पियनशिप के विभिन्न मुकाबले हुए जिसमें बुलंदशहर ने मेरठ को 58-31 से हराया, आगरा ने बिजनौर को 45-08 से हराया। गोरखपुर ने बरेली को 40 – 04 से हराया, अलीगढ. ने बीएलडब्ल्यू को 31-20 से हराया, कौशाम्बी ने झांसी को 19-07 से हराया. गाजियाबाद ने वाराणसी को 45 – 33 से हराया। प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे, जिनमें खिलाड़ियों की प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी शिव शंकर , उपाध्यक्ष उप्र बास्केटबॉल एसोसिएशन आरएस वेदी, विद्यालय के निदेशक वीरेन्द्र सिंह, सह निदेशक ऋतिज विक्रम सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता मिश्रा, संस्थापिका प्रधानाचार्या श्रीमती अलका अग्रवाल, डॉ वंदना सिंह आदि उपस्थित थे।







