Home उत्तर प्रदेश जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा संतोषजनक पर शुरू हो नये सिरे से...

जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा संतोषजनक पर शुरू हो नये सिरे से जांच 

PRATAPGARH NEWS: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत जस्टिस यशवंत वर्मा के त्याग पत्र को आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने न्यायपालिका की सुचिता के लिए संतोषजनक कहा है। शनिवार को जारी बयान में उन्होने कहा कि संसद में महाभियोग की कार्रवाई से भले ही त्याग पत्र का उठाया गया यह कदम आरोपों से बचने का विकल्प हो। उन्होने कहा कि संसद के महाभियोग प्रक्रिया के प्रभावहीन होने पर अब भारतीय न्यायपालिका की गरिमा के लिए जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ सरकार को आपराधिक मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू करानी चाहिए। इस मामले में उन्होने आल इण्डिया बार एसोसिएसन को एसोसिएसन की ओर से लिखे पत्र में कहा है कि संवैधानिक ढांचे के माध्यम से इस गंभीर मामले मे जारी जांच के निष्कर्ष को देश के सामने रखे जाने में वह अपनी निर्णायक भूमिका प्रदान करे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा है कि देश के जनमानस में जस्टिस यशवंत वर्मा पर कैश के ढेर जमा करने के आरोप से तमाम तरह के सवाल उत्पन्न हुए हैं। ऐसे में सरकार एवं न्यायिक तंत्र को संयुक्त रूप से इस गंभीर मामले के पटाक्षेप की कार्रवाई से बचाव के विकल्प को समाप्त करने का भी नैतिक समाधान खोजना चाहिए।