Home उत्तर प्रदेश सुधीर के कार्यालय अधीक्षक व अमित के टैक्स असिस्टेंट की सफलता पर...

सुधीर के कार्यालय अधीक्षक व अमित के टैक्स असिस्टेंट की सफलता पर खुशी का माहौल

PRATAPGARH NEWS: एसएससी-सीजेएल परिणाम के तहत क्षेत्र के दो मेधावियों के चयन पर शनिवार को यहां खुशी का माहौल दिखा। लालगंज तहसील क्षेत्र के रोहाड़ा निवासी सुधीर तिवारी का चयन आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर हुआ है। वहीं लालगंज नगर पंचायत के पूरे हरिकिशुन वार्ड तिकोनिया निवासी अमित यादव का चयन कर सहायक के पद पर हुआ है। मेधावियों की सफलता पर क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता देखी गयी। कार्यालय अधीक्षक के पद पर चयनित सुधीर तिवारी रोहाड़ा निवासी राम हृदय तिवारी के पुत्र हैं। परिजनों के साथ पूर्व प्रधान रामचंद्र तिवारी, रवीन्द्र तिवारी, छोटेलाल सिंह, अजय शुक्ल गुडडू, सतीश सिंह, पुनीत सिंह, रोहित तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, सतीश पाठक, शीतला प्रसाद मिश्र, कल्लू सोनी, जयप्रकाश जायसवाल, शिवमूरत तिवारी, रामसुमेर सरोज आदि ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि कहा है। वहीं अमित यादव नगर के सरस्वती विद्या मंदिर के पुराछात्र होने के साथ विद्यालय के आचार्य लवकुश यादव के पुत्र हैं। अमित के चयन पर निदेशक आचार्य राम अवधेश मिश्र, प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र, सीबीएसई के प्रधानाचार्य महेन्द्र तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी आदि ने अमित की सफलता को मेधा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि कहा है।