Home उत्तर प्रदेश अनियंत्रित चार पहिया की टक्कर बाइक सवार घायल

अनियंत्रित चार पहिया की टक्कर बाइक सवार घायल

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे के साथ सर्विस लेन पर अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुधिया घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सोधियामई गांव निवासी हीरालाल पुत्र बिंद प्रसाद 55 वर्ष दूध बेचने का कारोबार करता है, हीरालाल शुक्रवार कि दोपहर एक बजे के दूध बेचकर बाइक से घर लौट रहा था, जैसे ही बाइक सवार डोरमा गांव के नजदीक पेट्रोलपंप के नजदीक पहुंचा तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर मौके से भाग गया, आसपास मौजूद लोगो ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया।