KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा का मजरा साड़ापर गांव की एक महिला का आरोप है कि उसका नशेड़ी पति आएदिन उसके साथ गाली गलौच व मारपीट कर नशे की लत में घर की गृहस्थी बेचकर जान से मारने की धमकी देता है, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा का मजरा साड़ापर गांव निवासी रामलली ने शुक्रवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति नशे की लत में उसको व उसके तीन पुत्र व एक पुत्री को आएदिन गाली गलौच कर मारपीट करता है और घर की गृहस्थी बेचकर जान से मारने की धमकी देता है, पीड़ित महिला नशेड़ी पति के प्रताड़ना से आजिज आकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, पीड़िता की शिकायत पर अजुहा चौकी पुलिस जांच पड़ताल कर कार्यवाही में जुट गई है।







