Home उत्तर प्रदेश विवाहिता नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग रफूचक्कर, एसपी से शिकायत

विवाहिता नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग रफूचक्कर, एसपी से शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी मायके के रहने वाले एक युवक के साथ घर से नकदी व जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई, पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने पुलिस को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के पचासा गांव निवासी रामबाबू पुत्र राम सुमेर ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के जेरहुवापर गांव की एक युवती के साथ छः साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था, पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी छः माह पहले बिना बताए घर से भाग गई , खोजबीन के बाद घरवालों के समझाने के बाद वापस आकर रहने लगी , पीड़ित के मुताबिक उसकी पत्नी मंगलवार की दोपहर ढाई बजे के करीब मायके के एक लड़के के साथ घर से लगभग दो लाख के जेवर व 25 हजार की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई, खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने पुलिस को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए है।