MIRZAPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के 46वा स्थापना दिवस पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा आयोजित हर घर संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने गैपुरा मण्डल के ग्रामसभा बबुरा में घर घर जन संपर्क किया और पार्टी के उपलब्धियों को बताते हुए बताया कि केन्द्र सरकार ने अपने 12 वर्ष व राज्य सरकार ने अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में जनता को रहने के लिए आवास,बीमारी में उपचार के लिए 5 लाख तक मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड और कोविड जैसे महामारी के समय से फ्री राशन की व्यवस्था उज्ज्वला गैस योजना जनता तक पहुंची है। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से न गुंडाराज न भ्रष्टाचार हम दे रहे है अच्छी सरकार,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे और कई महत्वपूर्ण कार्य किए सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है भाजपा का उद्देश्य है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य करती है। संपर्क अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व मण्डल अध्यक्ष भरत सिंह, नन्कू सिंह, गुलराज सिंह, भुलेन्द्र प्रताप सिंह, मृदुल सिंह, बिक्रम सिंह,बाबा पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।







