PRATAPGARH NEWS: रानीगंज विधानसभा में ग्राम संपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां सुनाई। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों से संबन्धित पुस्तकें भी वितरित की गईं। शुक्रवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांगपाटी और गनईडीह ग्राम पंचायत में ग्राम संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीणों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों से सम्मन्धित पुस्तकों का भी वितरण हुआ। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने बताया कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश का विकास लगातार जारी है। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। कानून व्यवस्था इतनी सुदृढ़ है कि कोई भी अपराधी आम जनता को परेशान करने का साहस नहीं कर सकता है। अपराधी या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। पूरे प्रदेश में कानून का राज कायम है। कार्यक्रम के दौरान गांगपाटी बूथ अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, गनईडीह बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक सुनील सरोज एवं केके शर्मा, राधेकृष्ण पांडेय, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, उमेश चंद्र पांडेय, कृष्ण मुरारी पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, प्रेमशंकर पांडेय, कन्हैया लाल गौड़ मुकुंत लाल गौड़, राम केवल पाल, लाला पाल, रामजस हरिजन, भागीरथी हरिजन, जोगी, अशोक हरिजन, तेज बहादुर सिंग, जीतेंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, चंद्रकेश सिंह, आकाश सिंह, सतेंद्र सिंह, केबी सिंह, रिंकू सिंह पूर्व प्रधान, उदय प्रताप सिहं, संजय सिंह बाबा, रामनाथ यादव, रामजतन यादव, राज बहादुर यादव, दयाराम यादव, राजकुमार यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।







