JAUNPUR NEWS: अहियापुर क्षेत्र के अंतर्गत आदमपुर पुलिया के पास आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत विभाग सक्रिय नजर आ रहा है। अवर अभियंता नीरज कुमार की देखरेख में ट्रांसफार्मरों के अनुरक्षण एवं मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े। विभाग द्वारा समय रहते ट्रांसफार्मरों की जांच, साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। इससे ओवरलोडिंग, फाल्ट और अचानक बिजली कटौती जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान मौके पर अली मेंहदी, फैजी हैदर, रवि, कुंदन, संतोष, सुशील कुमार, विष्णु, अशोक और विनोद,क़ैफ़, सहित अन्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने कार्य में सहयोग किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय से हो रहा यह अनुरक्षण कार्य गर्मी में राहत दिलाने में कारगर साबित होगा।
Home उत्तर प्रदेश आदमपुर पुलिया क्षेत्र में ट्रांसफार्मर अनुरक्षण तेज, गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था...







