Home उत्तर प्रदेश अहरौरा एवं अष्टभुजा विंध्याचल टोल प्लाजा स्थानीय नागरिकों के लिए किया जाए...

अहरौरा एवं अष्टभुजा विंध्याचल टोल प्लाजा स्थानीय नागरिकों के लिए किया जाए फ्री:सुनील पांडे

MIRZAPUR NEWS:  अहरौरा एवं अष्टभुजा विंध्याचल टोल प्लाजा मीरजापुर के स्थानीय नागरिकों के लिए फ्री करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट द्वारा धरना प्रदर्शन स्थल पर जाकर कांग्रेस पार्टी के मीरजापुर के जिला अध्यक्ष और इस आंदोलन के नेतृत्वकर्ता जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी डॉ शिवकुमार पटेल को इस स्थानीय मुद्दे पर अपना समर्थन देते हुए समर्थन पत्र सौंप कर आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया। इस आंदोलन को आम आदमी पार्टी का समर्थन देते हुए पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पटेल जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जिसमें अहरौरा एवं विंध्याचल अष्टभुजा टोल प्लाजा मीरजापुर की स्थानीय नागरिकों के लिए फ्री करने की मांग को लेकर किया जा रहा है ।  सुनील कुमार पांडे ने कहां कि इस स्थानीय मुद्दे पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी के आंदोलन के साथ है क्योंकि यह मुद्दा मिर्जापुर के किसानों व्यापारियों नौजवानों मजदूर कामगारों पत्थर एवं ईट व्यवसाय से जुड़ा हुआ मुद्दा है और मिर्जापुर के स्थानीय लोगों को रोज टोल प्लाजा पर टोल के नाम पर आर्थिक दोहन किया जा रहा है जिसे आम आदमी पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी । आगे उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन इस मामले पर शीघ्र ही कार्रवाई नहीं करती है तो आम आदमी पार्टी भी धरना प्रदर्शन में पूरी ताकत के साथ सम्मिलित होकर आंदोलन को और मजबूत करेगी।