KAUSHAMBI NEWS: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड कड़ा के त्रिलोकपुर गांव में गुरुवार को पशु चिकित्सा अधिकारी अजुहा डा विवेक सिंह के निर्देश पर पशुपालन विभाग की टीम द्वारा पशुपालकों का संवेदीकरण किया गया, टीम में पशु चिकित्सा अधिकारी अझुवा, डॉ विवेक सिंह द्वारा लोगो को पशुओं में होने वाले रोग नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी डा विवेक सिंह ने पशुओं की साफ सफाई टीकाकरण आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जागरूक किया। अभियान में मंजू देवी , संगीता , मोनी राजकली, चंद्रकली, सुषमा , संगीता ,दिनेश , अनीश , बुधराम , सुकुरु , हरिश्चंद्र सहित पैरावेट मनोज श्रीवास्तव, गोवर्धन लाल आदि लोग उपस्थित रहें।







