PRATAPGARH NEWS: दवा लेने घर से निकली युवती के लापता होने को लेकर सांगीपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के देवीगढ़ नेवादा निवासिनी कमला देवी पत्नी राम मनोहर सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पचीस वर्षीया पुत्री बीती तीन अप्रैल को दवा लेने के लिए घर से निकली। पुत्री के देर रात तक वापस न आने पर परिजन अप्रिय घटना की आशंका में परेशान हो उठे। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सांगीपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ युवती के अपहरण का केस दर्ज किया है। एसओ सांगीपुर गौरव त्रिवेदी का कहना है कि किशोरी के फोन को सर्विलांस पर लेकर शीघ्र उसका पता लगाया जाएगा।







