PRAYAGRAJ NEWS: कौंधियारा स्थित बड़गोहना खुर्द गाँव में लेखपाल रितु पाल ने किसान फार्मर रजिस्ट्री के लिए एक शिविर का आयोजन किया। यह शिविर कोटेदार सुरेश चंद्र भारतीय के आवास पर लगाया गया था, जहाँ 10 किसानों का पंजीकरण किया गया।
कोटेदार सुरेश चंद्र भारतीय और पंचायत सहायक अर्चना भारतीय ने घर-घर जाकर किसानों को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है या जिनके खतौनी में नाम संबंधी त्रुटियाँ हैं, वे अपने आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ शिविर में उपस्थित होकर पंजीकरण और नाम संशोधन करा लें। यह पहल इसलिए की गई ताकि किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। लेखपाल रितु पाल ने जानकारी दी कि अगला शिविर 9 अप्रैल को बड़गोहना खुर्द के पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर किसान अमर नाथ, रतन भारतीय,फतेबहादुर पटेल, सुखराजी देवी, धनीराम, उर्मिला गुप्ता सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।







