FATEHPUR NEWS: जिला बार एसोसिएशन फतेहपुर के चुनाव 2026 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सर्व समाज एवं व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बाबू सिंह यादव ने अपनी टीम के साथ दीवानी एवं कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशिकांत वर्मा पटेल और सचिव पद के प्रत्याशी मोहम्मद शाहजहां भी उनके साथ मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान बाबू सिंह यादव ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व में भी कचहरी परिसर में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए हैं और यदि उनकी पूरी कार्यकारिणी को जीत मिलती है तो वे हर अधिवक्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी अधिवक्ता का कार्य शासन-प्रशासन में नहीं रुकेगा और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह जीत मेरी नहीं, बल्कि आप सभी अधिवक्ताओं की जीत होगी।” इस मौके पर उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवनारायण तिवारी, कृष्ण कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद कुमार पासवान, पुस्तकालय सचिव पद के प्रत्याशी लखन कुमार मौर्य, प्रकाशन सचिव पद के प्रत्याशी रकिया याकूब, रूही बौद्ध, प्रिया गौतम सहित कई पदों के प्रत्याशी और समर्थक मौजूद रहे। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य पद के प्रत्याशी शिवकुमार चौरसिया, रामसनेही पासवान, विजय सिंह पटेल, अमर सिंह यादव, ओम प्रकाश शर्मा, राकेश कुमार यादव तथा कनिष्ठ सदस्य पद के प्रत्याशी अविनाश राव अंबेडकर, सरोज देवी लोधी, विकास यादव, सिद्धार्थ सिंह लोधी, अरुण कुमार यादव, गीता देवी कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। जनसंपर्क अभियान के दौरान पूरे परिसर में चुनावी माहौल गर्म रहा और प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है।







