Home उत्तर प्रदेश पत्नी की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव, गुमशुदगी का नाटक रचने...

पत्नी की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव, गुमशुदगी का नाटक रचने वाला पति गिरफ्तार

KUSHINAGAR NEWS: जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पत्नी से चल रहे विवाद के चलते पति ने उसकी हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दिया और खुद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया. विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही निवासी रेनू देवी की गुमशुदगी 1 अप्रैल को दर्ज हुई थी। जांच के दौरान मामला हत्या का निकला और महाराजगंज जनपद में शव बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ऋषभ पटेल ने बताया कि उसने अपने मित्र प्रियांशु सिंह के साथ मिलकर 30 मार्च को नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर जाने का बहाना बनाया और रास्ते में सुनसान स्थान पर दुपट्टे से गला कसकर तथा सिर पर वार कर हत्या कर दी। बाद में शव झाड़ियों में छिपा दिया।मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त वैगनार कार, दुपट्टा व मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया।खुलासा टीम में पडरौना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 स्वतन्त्र कुमार सिंह, व0उ0नि0 रविभूषण राय, उ0नि0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 अमित कुमार सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर शम्मी कुमार, हेड कांस्टेबल सनातन सिंह, संतोष सिंह, चन्द्रशेखर यादव, रंजित यादव, राजेश यादव, कांस्टेबल अंकित सिंह, ऋषि पटेल, शिवानन्द सिंह व उमेश कुमार सिंह शामिल रहे।