Home उत्तर प्रदेश खेतासराय पुलिस का एक्शन: तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में...

खेतासराय पुलिस का एक्शन: तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

JAUNPUR NEWS: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेतासराय पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भुडकुडहा मोड़ से करीब 500 मीटर आगे से सचिन कुमार निवासी मानीकलां को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी सुबह करीब 7:19 बजे की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध कट्टा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना खेतासराय में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है और उसके खिलाफ पहले से भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।