JAUNPUR NEWS: अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुजानगंज पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से कार और मोबाइल भी बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में थाना सुजानगंज पुलिस ने पंचरास्ता/बारा पुलिया के पास घेराबंदी कर अभिषेक तिवारी उर्फ अमित तिवारी (29) निवासी रतनपुर नगौली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक वैगनार कार (UP80BK5658) और वीवो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उस पर पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







