Home उत्तर प्रदेश गहोई महासभा का 113वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

गहोई महासभा का 113वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

JHANSI NEWS: अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के केंद्रीय कार्यालय झांसी में महासभा का 113वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महासभा के संस्थापक स्व. नाथूराम जी रेजा एवं स्व. बलदेव प्रसाद जी महतेले के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गहोई गौरव के संस्थापक अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मनमोहन गेडा ने अपने संबोधन में कहा कि महासभा के संस्थापकों के आदर्शों पर चलकर गहोई समाज के विकास और उत्थान का संकल्प लेना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर जगदीश कटारे ने की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं गहोई समाज कोंच के संरक्षक सुनील लोहिया, राकेश गेंडा, गोपाल मर, केदार पहारिया, देवेंद्र नगरिया (कोयला वाले), राजेश गुप्ता, कामता प्रसाद बडोनिया, सुभाष खर्द, के.सी. नीखरा, साकेत गांधी, ओमप्रकाश मर, ऋषि लोहिया, रामकुमार लोहिया, मनोज लोहिया, अनु गांधी, बंटी सेठ, सुशील गुप्ता, राजेश गुप्ता (ठेकेदार), नीरज तीतबिलासी, मंगल मिलन हेल्प डेस्क के प्रतिनिधि एवं परशुराम डेंगरे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में महासभा के केंद्रीय कार्यालय मंत्री भरत सेठ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।