PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने सोमवार की शाम कटरा स्थित रानी रामप्रिया गार्डन में पहुंचकर जिले के पूर्व विधान परिषद सदस्य आनंद भूषण सिंह बब्बू राजा को पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व एमएलसी की तेरहवीं संस्कार पर पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्व0 बब्बू राजा विनम्र स्वभाव के व्यक्ति और जनता के सुख दुख में सदैव सहभागिता के लिए याद रखे जाएंगे। उन्होंने दिवंगत एमएलसी बब्बू राजा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ला, पीसीसी सदस्य डॉ0 प्रशान्तदेव शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश कुमार सरोज, मो0 हुजैफ, मो0 वसीम, रियाज सुल्तान, अरबाज आलम, नूरआलम, देवमणि पाण्डेय आदि रहे।







