कंपोजिट विद्यालय माधोरामपुर के छात्र-छात्राओं में निरूशुल्क पाठ पुस्तक का किया गया वितरण
BHADOHI NEWS: बीईओ चंदशेखर आजाद एवं समाजसेवी राजीव दुबे उर्फ राजू ने शनिवार को कंपोजिट विद्यालय माधोरामपुर में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ पुस्तक का वितरण किया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के द्वारा पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान एक उत्सव के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अंतर्गत छात्रों एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना। वही बीडीओ भदोही विनोद कुमार ने छात्रों एवं अभिभावकों को संचारी रोग के विषय में जागरूक तथा इस पर नियंत्रण के उपायों पर परिचर्चा करना कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य रहा। इस अवसर पर इंचार्ज कैलाश नाथ यादव, अध्यापक मुकेश कुमार सिंह, प्रेमलता उपाध्याय, आभा पांडेय, पूनम यादव, चांदनी देवी, आशीष दुबे आदि मौजूद रहे।







