कब्जे से एक बोरी में अवैध गांजा 22 किलो 360 ग्राम, 1900 रुपया नगद एवं घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद
BHADOHI NEWS: कोतवाली की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान जनपद के रास्ते अवैध गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के 50 हजार एवं 25 हजार रुपए के दो इनाम घोषित सहित कुल 3 अंतर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफतार किया है। जिनके कब्जें से एक बोरी में अवैध गांजा 22 किलो 360 ग्राम, 1900 रुपए नगद एवं घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद किया। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में जनपद के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी के पूर्णतया रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में शनिवार को एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में मुखबिरी सूचना पर जनपद के रास्ते अवैध गांजा तस्करी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 50 हजार एवं 25 हजार रुपए के इनाम घोषित सहित कुल 3 अभियुक्तों राजू पुत्र कल्लू उर्फ अनवर, 25 हजार रुपए का इनामिया सोनू पुत्र लाले एवं 50 हजार रुपए का इनामिया कल्लू उर्फ अनवर पुत्र जलालुद्दीन सभी निवासी अंबेडकर नगर थाना सुरियावां को कोतवाली पुलिस टीम ने फत्तूपुर पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से एक बोरी में उपरोक्त अवैध गांजा, नगद व बाइक बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 207 एमवी एक्ट के तहत कोतवाली भदोही में दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने बताया गया कि हम लोगों के पास बाइक पर बंधे बोरी में गांजा है जिसे विक्रय के लिए ले जा रहे थे। बाइक चोरी की है, गांजा क्रय-विक्रय के बाद हुए लाभ में हम सभी लोग हिस्सा लेते हैं। हम लोग कपसेठी से गांजा सस्ते दाम पर खरीदकर लाते है तथा मंहगे दामों में बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमाते है तथा हम सभी लोग मुनाफा के पैसे से आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी सुख सुविधा प्राप्त करते है एवं ऐशो आराम की जिन्दगी व्यतीत करते है। सोनू का मूल पता बहुता नेवादा थाना कोतवाली पट्टी जनपद प्रतापगढ़, इसके पूर्व का पता शादीगंज जायसवाल नगर मछलीशहर जनपद जौनपुर, हाल पता अम्बेडकर नगर कस्बा सुरियावां है। इसके ऊपर विभिन्न धाराओं में कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं राजू का मूल पता बहुता नेवादा थाना कोतवाली पट्टी जनपद प्रतापगढ़, इसके पूर्व का पता शादीगंज जायसवाल नगर मछलीशहर जनपद जौनपुर, हाल पता अम्बेडकर नगर कस्बा सुरियांवा है। इसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल 8 केस दर्ज है, जबकि कल्लू उर्फ अनवर भाई शहजादे उर्फ डंकर के खिलाफ हत्या, लूट,डकैती अवैध मादक पदार्थ तस्करी, गुंडा, अवैध शस्त्र, बलात्कार,मारपीट के कुल 69 मुकदमे विभिन्न जनपदों में पंजीकृत है।







