PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक अभियानों को लेकर आयोजित हुई पार्षदों की बैठक की अध्यक्षता एवं उनको संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन के अभियानों को सफल बनाने की जिम्मेदारी जितनी पार्टी कार्यकर्ताओं की है उतनी ही पार्षदों की भी है। आगामी दिनों में बस्ती संपर्क अभियान चलने वाला है। इस अभियान में हमें बस्तियों वार्डो में संपर्क करना है। पार्षदगण सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बस्तियों वार्डों में जाएं। 2027 में जीत का परचम लहराने का संकल्प लेते हुए अब सक्रियता से पार्षदों को लगना होगा। पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पार्षदगण अपने अपने वार्डों में अधिक से अधिक संख्या में पार्टी का झंडा लगवाकर स्थापना दिवस मनाएं। विपक्ष के झूठे अफवाह को कामयाब न होने दें। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि पार्षदों की संगठन के प्रति भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जो भी अभियान प्रदेश नेतृत्व से आए हैं उनको पूरी मेहनत व ईमानदारी से सफल बनाएं। बूंद बूंद करके कार्यकर्ताओं के अथाह परिश्रम से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। वैचारिक तरीके से कैसे संगठन को और मजबूत बनाया जाए पार्षदों को इस पर भी ध्यान देवा चाहिए। सरकार की उपलब्धियों व पहले क्या स्थिति थी जब केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं थी इसका मूल्यांकन करते हुए जनता के बीच जाएं। संगठन से सामंजस्य बैठाकर 2027 के लिए जुट जाएं। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। आभार ज्ञापन जिला महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय ने दिया। पार्षद किरन जायसवाल, आनंद सोनकर, रवि केसरवानी, प्रमोद मोदी, पार्षद स्वारिका भरद्वाज, दुर्गेश नंदिनी, प्रवीण भारती, श्याम चंद्र हेला, आकाश सोनकर, भोला तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, राजेश कुशवाहा, दिलीप केसरवानी, विश्वास रावत, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा उपस्थित रहे।







