Home उत्तर प्रदेश हाइवे पर जा रही ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक घायल

हाइवे पर जा रही ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक घायल

KAUSHAMBI NEWS:  कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग ओवरब्रिज पर शनिवार को भोर में करीब तीन बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक डीसीएम ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद निवासी डीसीएम चालक सोनवीर वाहन लेकर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कल्यानपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचा, सामने चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक के सीने में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही NHAI की अधिकृत ‘इनिशियल पेट्रोलियम’ की टीम मौके पर पहुंची। टीम इंचार्ज उमेश चंद्र व शिवम सिंह ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। घायल चालक को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, हाईवे पर यातायात बाधित न होने पाए सुचारू रूप से चलने के लिए हाइड्रा मशीन बुलाकर क्षतिग्रस्त डीसीएम को किनारे कराया।