Home उत्तर प्रदेश पलक आई केयर बना जरूरतमंदों की उम्मीद, कई मरीजों का होता निःशुल्क...

पलक आई केयर बना जरूरतमंदों की उम्मीद, कई मरीजों का होता निःशुल्क इलाज

चश्मा, आई ड्रॉप और दवाइयों का पूरा खर्च उठाकर दे रहा बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवा

साल में 30 प्रतिशत मरीजों का होता निःशुल्क इलाज
FATEHPUR NEWS:  जनपद के थरियांव में स्थित पलक आई केयर क्लीनिक समाज सेवा की मिसाल बनकर उभर रहा है। जहां एक ओर निजी अस्पतालों में इलाज महंगा होता जा रहा है, वहीं यह आई क्लीनिक गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए राहत का केंद्र बना हुआ है। अस्पताल द्वारा हर वर्ष लगभग 30 प्रतिशत मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जाता है, जिससे सैकड़ों लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। पलक आई केयर की विशेषता यह है कि यहां केवल आंखों की जांच और इलाज ही नहीं किया जाता, बल्कि मरीजों को चश्मा, आई ड्रॉप और अन्य जरूरी दवाइयां भी पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक तंगी के कारण आंखों के इलाज से वंचित न रहे। ये आई क्लिनिक चंद्रानी कैलाश स्वास्थ्य सेवा संस्थान के बैनर तले संचालित है जिससे ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां इलाज कराने पहुंचते हैं। खासकर गरीब, बुजुर्ग और श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए यह अस्पताल किसी वरदान से कम नहीं है। कई मरीजों ने बताया कि यहां उन्हें न सिर्फ बेहतर इलाज मिला, बल्कि सम्मानजनक व्यवहार और सही मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। अस्पताल के प्रबंधक एवं संचालक डॉक्टर डी एस यादव का कहना है कि उनकी प्राथमिकता मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। समय-समय पर यहां नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किए जाते हैं, ताकि दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा सकें। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के प्रयासों से न सिर्फ लोगों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।