यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा
परीक्षा में अंक बढाने के फोन को करें रिकार्ड, कराए एफआईआर
PRAYAGRAJ NEWS: यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आज बताया कि विगत वर्षों के अनुभव के आधार पर जानकारी दिया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड ) की वर्ष – 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र – छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को साइबर ठगों द्वारा विभिन्न माध्यमों से गुमराह करने का कुप्रयास किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह साइबर अपराधी परीक्षार्थियों को सीधे फोन कॉल कर उनके अंकों का विवरण देने और पैसे के बदले अंक बढ़ाने का प्रलोभन दे सकते हैं, साथ ही यह निराधार दावा भी कर सकते हैं कि उनकी पहुंच मुख्य डेटाबेस तक है, और इसके लिए वह परिषद् के कर्मचारियों के नाम का दुरुपयोग कर अपनी फर्जी पहचान भी बता सकते हैं।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के सक्रिय सहयोग से ऐसे साइबर अपराधियों की पहचान कर इनके विरुद्ध आई.टी. एक्ट (प्ज् ।बज) एवं भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की गंभीर धाराओं के अंतर्गत कठोर दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं आम जनमानस से अनुरोध है कि ऐसे किसी भी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल का संज्ञान न लें। परिषद् कभी भी व्यक्तिगत रूप से परीक्षार्थियों से संपर्क नहीं करता है। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, रोल नंबर या बैंक विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। सचिव ने कहा कि ऐसे कॉल आने पर उसे रिकॉर्ड करें और तत्काल मोबाइल नंबर के साथ अपने जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक (क्प्व्ै) को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।







