Home उत्तर प्रदेश कांग्रेसियों ने राहुल यादव को किया सम्मानित

कांग्रेसियों ने राहुल यादव को किया सम्मानित

यूपीपीसीएस परीक्षा पास कर वे अस्सिटेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स के लिए किए गए हैं चयनित
BHADOHI NEWS: यूपीपीसीएस परीक्षा 2024 में 98वीं रैंक हासिल कर अस्सिटेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स बनकर जिले का नाम रोशन करने वाले राहुल यादव शुक्रवार को सम्मानित किए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के अगुवाई में कांग्रेसी उनके कोम स्थित आवास पर पहुंचकर अंगवस्त्र, बुके व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने फोन के माध्यम से राहुल यादव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि राहुल यादव की यह सफलता पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने कहा कि राहुल की मेहनत, लगन और संघर्ष हर युवा के लिए मिसाल है। वहीं वरिष्ठ नेता संजीव दूबे ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। राहुल यादव के पिता हरिश्चंद्र यादव उर्फ मुन्ना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मसूद आलम, अकबर अंसारी, माया शंकर उपाध्याय, राजनाथ यादव, शक्ति मिश्र, विशाल गौतम, राकेश मिश्र, रामू गौतम आदि लोग उपस्थित रहें।