भीड़ में देती थी वारदात को अंजाम
LAKHIMPUR KHERI NEWS: पुलिस ने शारदानगर थाना क्षेत्र में हुए मंगलसूत्र चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में पांच महिला चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश प्रभारी निरीक्षक शारदानगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।घटना 31 मार्च 2026 को कस्बा शारदानगर स्थित बालाजी मंदिर में हुई थी। पवन कुमार निवासी बरसोला कलां, थाना तिकुनियां का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। इस संबंध में शारदानगर थाने में मुकदमा संख्या 78/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।जांच के दौरान पुलिस ने बालाजी मंदिर और निघासन-लखीमपुर मार्ग से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान शैलकुमारी, रेखा उर्फ संध्या, फुर्तीला उर्फ कमला देवी, रूबी और मोहिनी के रूप में हुई है।पूछताछ में पता चला कि इन महिलाओं के खिलाफ लखनऊ, सीतापुर और हरदोई जिलों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। ये महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों में मंगलसूत्र चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं।
गिरफ्तार की गई सभी अभियुक्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजमोहन, उपनिरीक्षक इन्साफ अली, उपनिरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक मोनिका यादव, कांस्टेबल अरुण कुमार और महिला कांस्टेबल सीमा पटेल शामिल थे।







