LAKHIMPUR KHERI NEWS: विद्या भारती विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज (यू0पी0बोर्ड) में नवीन शैक्षिक सत्र के शुभारम्भ के अवसर पर मंगलवार से अखण्ड पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विद्यालय के प्रबन्धक डा0 जय राम जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 योगेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा प्रारम्भ किया गया। अखण्ड पाठ में विद्यालय प्रबन्ध समिति, आचार्य गण, भैया-बहन एवं कर्मचारी भैया ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्पूर्ण वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक भावना से ओत-प्रोत रहा। बुधवार को अखण्ड पाठ का समापन विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन के साथ सम्पन्न हुआ। हवन में उपस्थित सभी लोगों ने आहुति देकर विद्यालय, विद्यार्थियों एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने नवीन सत्र के सफल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की।







