Home उत्तर प्रदेश तीन सड़क हादसे में 6 लोग जख्मी हालत नाजुक जिला अस्पताल शाहजहांपुर...

तीन सड़क हादसे में 6 लोग जख्मी हालत नाजुक जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मोहम्मदी शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर तीन अलग-अलग जगह पर सड़क दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है डॉक्टर ने जांच के दौरान जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया है। गुरुवार को दोपहर मंडी गेट के पास सर बलिया निवासी उपदेश अपनी बाइक पर मां कमला देवी को पीछे बैठकर मोहम्मदी आ रहे थे मंडी गेट के पास पहुंचते ही ट्रक चालक ने टक्कर मार कर भाग निकला सूचना पर घायलों को इलाज के लिए मोहम्मदी सी एच सी पर भर्ती कराया गया उपचार के दौरान हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर किया गया है। दूसरी घटना धरमपुर निवासी राजपाल गांव से बाहर मोहम्मदी को निकले तभी भी सामने से आ रहे हैं ढखिया निवासी सावान ने बाइक से जाते समय अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। तीसरी घटना मछली का निवासी मंजेश अपनी बाइक पर पीछे पुत्र तेज प्रताप को बैठक मोहम्मदी आ रहे थे तभी विपरीत दिशा से जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर जख्मी कर दिया हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने पिता पुत्र को इलाज के लिए शाहजहांपुर रेफर किया है।