Home उत्तर प्रदेश कूदर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ो मरीजों को मिला...

कूदर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ो मरीजों को मिला लाभ

8
0

डॉ राजेश चड्ढा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिविर में कई चिकित्सकों ने की जांच, दी दवाएं
प्रातःकाल एक्सप्रेस
कोरांव प्रयागराज। गुरुवार को विकास खंड कोरांव के प्राथमिक विद्यालय कूदर में एक व्यापक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. राजेश चड्ढा मेमोरियल ट्रस्ट तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. के. तिवारी के निर्देशन एवं समन्वय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मेजर एस. के. सिंह (डिप्टी डी.टी.ओ.ध्डिप्टी सी.एम.ओ.ध्नोडल, कोरांव) द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर का संचालन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की वुमन साइंटिस्ट डॉ. ऋतू कपूर की सह-अध्यक्षता में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न चिकित्सा स्टाल लगाए गए। इनमें डी.पी.सी., डी.पी.टी.सी, ए.एन.एम., एल.टी., एस.टी.एस., एस.टी.एल.एस., नेत्र परीक्षण अधिकारी तथा टी.बी.ध्एच.आई.वी. काउंसलर द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधीक्षक डॉ. केबी सिंह एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में शिविर सफलतापूर्वक संचालित हुआ। शिविर के दौरान क्षेत्रीय जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा उनकी खून और बलगम की जांच, एक्स-रे, नेत्र परीक्षण सहित आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस शिविर के सफल आयोजन में क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल एवं माननीय उदयभान करवरिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कुंवर दिवाकर प्रताप सिंह उर्फ कृष्ण भैया भी उपस्थित रहे।