Home उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत बलापुर में “स्कूल चलो अभियान” के तहत भव्य जागरूकता रैली...

ग्राम पंचायत बलापुर में “स्कूल चलो अभियान” के तहत भव्य जागरूकता रैली का आयोजन

4
0

रामपुर। प्रयागराज जिले के यमुनापार क्षेत्र के विकासखंड चाका अंतर्गत ग्राम पंचायत बलापुर में “स्कूल चलो अभियान” के तहत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना था।
रैली की शुरुआत ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर से हुई, जहाँ से छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी एकत्र होकर पूरे गाँव में भ्रमण करते हुए शिक्षा का संदेश फैलाते नजर आए। बच्चों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे, जिन पर “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “शिक्षा है अनमोल, इसे अपनाएं हर मोल” और “हर बच्चा स्कूल जाए” जैसे प्रेरणादायक नारे लिखे हुए थे।
इस दौरान रैली में शामिल बच्चों ने जोर-जोर से नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया और अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। शिक्षकों ने भी घर-घर जाकर लोगों को समझाया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कुंजी है और बिना शिक्षा के समाज का विकास संभव नहीं है।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान नीलम पथिक ने कहां कि  शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने में कोई लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के लिए कई सुविधाएं जैसे निःशुल्क शिक्षा, पुस्तकें, यूनिफॉर्म और मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिनका लाभ उठाकर हर बच्चा अपने भविष्य को संवार सकता है।
रैली पूरे ग्राम पंचायत के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और अंत में पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
इस जागरूकता रैली के माध्यम से ग्राम पंचायत बलापुर में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण देखने को मिला और लोगों में अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के प्रति उत्साह भी बढ़ा।  इस मौके पर  , ग्राम प्रधान नीलम पथिक प्रधान संघ अध्यक्ष,  प्रधानाध्यापक प्रीति श्रीवास्तव , प्रधानाध्यापक शशि वाला, प्रधानाध्यापक प्रेमलता मीनाक्षी, वंदना, आर्य , वंदना कुमारी, अरविंद कुमार, स्नेह लता, आदि लोग मौजूद रहे।