Home आस्था हनुमान जयंती पर प्रसाद वितरण, भक्ति में सराबोर रहा कोहंडौर

हनुमान जयंती पर प्रसाद वितरण, भक्ति में सराबोर रहा कोहंडौर

PRATAPGARH NEWS: हनुमान जयंती के पावन पर्व पर नगर पंचायत कोहंडौर के रामपुर स्थित बजरंग मार्केट में भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्ति भाव से ओत-प्रोत नजर आया। इस आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी जगदीश सोनी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत प्रतिनिधि किशन सोनी मौजूद रहे। उन्होंने भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा क्षेत्र की खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम स्थल पर भगवान हनुमान की सुंदर झांकी सजाई गई थी, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रकाश पाठक (सभासद प्रतिनिधि), दीपक सोनी, आशीष सोनी, सागर सोनी, अशोक जायसवाल, वीरेंद्र सिंह, अंकित जायसवाल, भूपेंद्र सरोज, पवन गुप्ता, पवन तिवारी और रवि सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारू रहीं, जिसकी लोगों ने सराहना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।