LAKHIMPUR KHERI NEWS: छोटी काशी के ऐतिहासिक मेला चैती के चतुर्थ दिवस सांस्कृतिक मंच पर सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश के लोक गायको के भजनों एवं लोक नृत्य का हुआ आयोजन । छोटी काशी का ऐतिहासिक मेला चैती के चतुर्थ दिवस सांस्कृतिक मंच पर लोक गायको के भजनों एवं लोक नृत्य
द्वारा भजन संध्या में मुख्य अतिथि नगर पंचायत निघासन अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका परिषद सभासद देवीदयाल वर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा प्रभारी गोला दयाशंकर मौर्य, समाजसेवी दिलीप जायसवाल, विजय आनंद, व्यापारी विमलेश गुप्ता, ललित शर्मा, समाजसेवी राजेश तिवारी, चेयरमैन निघासन प्रतिनिधि विपिन मौर्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति के लिये आभार व्यक्त किया । मुख्य अतिथि नगर पंचायत निघासन अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य ने कहा,” छोटी काशी गोला के ऐतिहासिक मेला चैती को भव्यता देने के लिए पालिकाध्यक्ष को बधाई देता हूँ आज का कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, सभ्यता,भारतीय शैली के साथ स्वच्छ मनोरंजन देना वाला था।विशिष्ट अतिथि दयाशंकर मौर्य ने कहा ,” ऐतिहासिक मेला चैती में आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा,” चैती मेरा भारतीय संस्कृति, हमारी जीवनशैली, और परम्पराओं का है जिसे संयोजने,समारने और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकारों नें कार्यक्रम का शुभारंभ लोकनृत्य ,हमार दिसवा सोने की चिरैया ,गीत पर समूह नृत्य। रेलियां बैरन पिया को लिए जाए रे, गीत पर समूह नृत्य। इसके बाद लोकगायक सतीश तिवारी ने ,हे शंभू इच्छा तिहारी , द्वार तुम्हारे आए हैं। गाकर शमा बांध दिया ।
लोकगायिका निरी मुस्कान ने ,सासु पनिया कैसे जाऊ रसीले दोनों नैना, ,पटना से वायदा बुलाएदा, नजरा ग़ैले गुया। , सैया मिले लरकईया मै का करु। विशाल एवं काजल कनौजिया ने शिव पार्वती की सुंदर सी झांकी प्रस्तुत की। इसके बाद सेजल साहू, अंशी कश्यप, आरजू शर्मा, नेहा कश्यप, नव्या श्रीवास्तव, अंशिका वर्मा, जाह्नवी मिश्रा ने ,काहू दिन उठी गौ मेरो हाथ बलम तोहे ऐसों मारूंगी, गीत पर लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी विशाल ने लोकनृत्य – चाहे बिक जाए हरो रुमाल, बैठूंगी मोटर कार में, अंत में कलाकारों ने शक्ति आराधना -आई गिरि नंदिनी नंद तमेदिनी, से समापन किया। सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने भारतीय संस्कृति, भारतीय परम्परा, भारतीय शैली तथा भारतीय सभ्यता में कार्यक्रमों द्वारा सामाजिक जागरण का संदेश दिया।इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।







