Home उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी में पुलिस बनी सहारा: बिजौली हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं को...

भीषण गर्मी में पुलिस बनी सहारा: बिजौली हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं को शीतल पेय व शरबत वितरण

JHANSI NEWS: जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच चौकी बिजौली, थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा जनसेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। बिजौली स्थित हनुमान मंदिर पर पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शीतल पेय एवं शरबत का वितरण किया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने मानवीय पहल करते हुए स्वयं आगे आकर सेवा कार्य किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को ठंडा पानी और शरबत पिलाया गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की और पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का नेतृत्व उप निरीक्षक पवन जायसवाल (चौकी प्रभारी बिजौली) द्वारा किया गया। उनके साथ उप निरीक्षक सर्वेश शर्मा, कांस्टेबल धर्मेंद्र द्विवेदी, कांस्टेबल कुलदीप कुमार एवं कांस्टेबल विनोद चाहर भी उपस्थित रहे। सभी पुलिसकर्मियों ने सक्रिय रूप से सेवा कार्य में भाग लिया। स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने कहा कि पुलिस का यह मानवीय और संवेदनशील रूप समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस प्रकार के कार्यों से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत होती है।