BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) जनपद सहित प्रदेश भर में ऑल टीचर्स एंड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ( अटेवा ) के आवाहन पर कर्मचारियों और शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर 01 अप्रैल 2026 को ” ब्लैक डे ” के रूप मे मनाया। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शिक्षकों ने अपने अपने कार्य स्थल पर काली पट्टी बांध कर सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराते नज़र आए। सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में मांग उठाई कि 01 अप्रैल 2005 से पूर्व लागू पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए । अटेवा ब्लाक अध्यक्ष पचपेड़वा मयंक यादव ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं है जब कि पुरानी पेंशन योजना सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की गारंटी देती थी । अटेवा ज़िला अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी ने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों की यह मांग लंबे समय से चली आ रही है लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया ज़िला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सकारात्मक क़दम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा ।
ज़िला महामंत्री मो• शारिक इक़बाल ने कहा कि हू ब हू पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अधिकार है और इसे हर हाल मे बहाल किया जाना चाहिए। ब्लैक डे के माध्यम से शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाने का प्रयास किया है यदि सरकार पुरानी पेंशन नहीं बहाल करेगी तो विवश होकर आर पार की लड़ाई को तैयार है। ” ब्लैक डे ” के अवसर पर ज़िला अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी , ज़िला महामंत्री मो• शारिक इक़बाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप तिवारी ज़िला प्रचार मंत्री तव्वाब खां, संयुक्त मंत्री निसार अहमद, ब्लाक अध्यक्ष पचपेड़वा मयंक यादव एवं बड़ी संख्या मे शिक्षक ,कर्मचारी शामिल हुए और सभी ने एकजुटता के साथ अपनी मांग को ज़ोरदार तरीके से उठाया।







