JHANSI NEWS: बड़ा गांव इंटर कॉलेज, बड़ागांव, झांसी के वरिष्ठ शिक्षक बसंत शावरीकर के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में प्रबंधक राजीव रिछारिया, उप प्रबंधक कैलाश नारायण सोनी, पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण बिहारी नायक, प्रधानाचार्य मु. नसीम सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों ने श्री शावरीकर के दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने शिक्षण जीवन में विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि अनुशासन, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का भी पाठ पढ़ाया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सादगी को प्रेरणास्रोत बताया। प्रबंधक ने कहा कि शावरीकर ने संस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं पूर्व प्रधानाचार्य ने उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार और अनुभवजनित मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर बसंत शावरीकर को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया तथा आभार व्यक्त प्रधानाचार्य मु नसीम द्वारा किया गया। समारोह का समापन उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। समारोह में संगीता शावरीकर,प्रभु दयाल दुबे, अमित कुमार, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार तिवारी, रमाकांत उपाध्याय, सुनील कुमार, पंकज गुप्ता, देवेन्द्र कुमार, शिखा खरे, निधि रिछारिया,अनुराग बुधौलिया,नवल किशोर नायक, रोहित नायक, अनूप श्रीवास्तव, रामजी शरण एवं समस्त शिक्षकगण, उपस्थित रहें।







