JHANSI NEWS: भारतीय जनता पार्टी झांसी जिला की एक बैठक पैरामेडिकल में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के मुख्य आतिथ्य में एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अपने संबोधन के दौरान पदाधिकारियों को बताया कि आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना 46 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर साफ सफाई साज सज्जा की जाये ओर 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के नया झण्डा फहराया जाये। लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाये की साज सज्जा में किसी भी प्रकार का चायनीज झालर का इस्तेमाल ना किया जाये। 6 अप्रैल को वूथ से लेकर जिला स्तर पर सभी पदाधिकारी भाजपा का झण्डा अवश्य ही लगायें।7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रत्येक बिधान सभा के लगभग 50 गांवों में सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा।8 अप्रैल से 9 अप्रैल के मध्य जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन किया जायेगा इस अवसर पर गरौठा बिधायक जवाहरलाल राजपूत, एम एल सी रमा निरंजन, संत विलास शिवहरे, अशोक राजपूत, अनिल राज, वीरेंद्र नायक,नेहिल सिंघई, यशोदा कुशवाहा,अखिलेश मौर्या, पुष्पेन्द्र दुबे, यज्ञेश यादव,प्रगति आर्य,जय प्रकाश पाल, मुकेश पटेल, रोहित सोनी, रजनीश कंजर,रोहित परिहार आदि उपस्थित रहे।संचालन जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी ने किया.







