प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
PRAYAGRAJ NEWS: सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह ने जारी किया। जारी किए गए परिणामों में कक्षा 9 एफ की छात्रा स्नेहा तिवारी पुत्री भालेंदु चंद्र तिवारी ने पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कक्षा 9 एफ की छात्रा नव्या पुत्री गोविंद कुमार सिंह ने दूसरा तो कक्षा 6 अ के छात्र ओम तिवारी पुत्र भालेंदु चंद्र तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह ने इन तीनों छात्रों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह ने असफल छात्रों को और अधिक मेहनत करने तथा जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने असफल छात्रों से अपनी गलतियों से सीख लेकर सुधार करने की बात कही। कक्षा सात में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नैंसी तिवारी ने भी अपने अभिभाषण में छात्रों को प्रेरणादाई उद्बोधन दिया। सम्मानित करने के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।







