PRAYAGRAJ NEWS: मऊआइमा के वाजिदपुर में स्थित जेपी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि कमलेश कुमार झा ने कहा ।शिक्षा से ही समाज का युवा पीढी बेहतर शिक्षा पाकर देश का भविष्य बनकर समाज की सेवा करते है ।शिक्षा के बदौलत ही समाज का विकास एंव उत्थान होता है उक्त बाते डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ कमलेश झा ने कहा।तथा उन्होंने कहा कि मां बाप के दिए गये संस्कार एंव शिक्षा के जरिये ही बच्चे समाज की विकास की धारा है, जिनकी शिक्षा से समाज को एक नई दिशा एंव दशा प्रवाहित होती है । सोराव विधायिका गीता शास्त्री, किशन सरोज,पूर्व मंत्री बाबू लाल भंवरा व पूर्व विधायक जमुना प्रसाद सरोज ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा कि शिक्षा समाज की वह कुंजी है जिससे परिवार ही नही बल्कि देश का विकास होता है ।इस लिए हर व्यक्ति को अपने बच्चों को शिक्षित कर उन्हें खुद के साथ देश के विकास में सहयोग प्रदान करने में अग्रसर होने पर बल दिया।जिससे परिवार के साथ देश का विकास हो सके। जेपी पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने अपनी कला से दर्शकों का मन मोह लिया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत,नाटक,संगीत व डांस प्रस्तुत किये गए।इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक जितेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके बिरहा का भी आयोजनकिया गया। जिसमें मुस्कान चंचल, राम बाबू राही व राम देव मधुकर का जवाबी मुकाबला हुआ। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार साजिद खान, सुरेश मौर्य, राकेश मौर्य, राजेंद्र कुमार पटेल, तारकेश्वर सिंह, सरताज आलम , पिंटू शुक्ला, सुषमा पासी, मनीष साहू, संजय पटेल, निकेश पटेल, सुनील पटेल व विजय बहादुर पटेल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।







