PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज,सुभाष नगर प्रयागराज में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में वात्सल्य हॉस्पिटल की निदेशिका डॉ.कृतिका अग्रवाल कौशल कॉन्वेंट स्कूल की निदेशिका श्रीमती निशा कौशल, समाजसेवी आनंद जी टंडन (पप्पन भईया) बृजेश सिडाना, अर्पित कौशल,सरस्वती शिशु मंदिर किदवई नगर की प्रधानाचार्य श्रीमती मीरा पाठक, अमित, सत्य प्रकाश जी तथा विद्यालय की कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मीना श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का परिचय कराया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। परीक्षाफल की आख्या परीक्षा विभाग प्रमुख श्रीमती सुगंधा सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुल 555 भैया-बहन परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लेकर उत्कृष्ट अनुशासन का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों,सौ प्रतिशत उपस्थिति वाले भैया-बहनों तथा संयुक्त रूप से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले भैया अनुकूल शर्मा एवं आयुष सिंह को मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्कृति ज्ञान परियोजना के अंतर्गत आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही विद्यालय की पुरातन छात्रा तनिष्का एवं छात्र अमन गुप्ता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन,परिश्रम और अच्छी आदतों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विशेष रूप से मेडिकल एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की आचार्या श्रीमती नीलम शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, मातृशक्ति एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्यगणों में श्रीमती संतोष सेठ,श्रीमती रेखा सिंह,श्रीमती मांडवी तिवारी, श्रीमती निधि श्रीवास्तव,श्रीमती सरिता सिंह, शिवकुमारी, मंदाकिनी आदि का विशेष योगदान रहा। पुरस्कार वितरण व्यवस्था में भी श्रीमती संतोष सेठ सहित समस्त आचार्यगण सक्रिय रूप से सहयोग करते रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती नीलम शर्मा द्वारा किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगीत एवं आभार के साथ हुआ।
Home उत्तर प्रदेश ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज,सुभाष नगर में वार्षिक परीक्षाफल...







