MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के अगुवाई में मंगलवार को पैदल मार्च कर पुलिस प्रसासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित मांग पत्र क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला को सौपा । पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से पुलिस प्रसाशन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कटरा कोतवाली पर जाने के लिए निकले रमईपट्टी जिला पंचायत कार्यालय के पास पुलिस प्रसाशन ने रोक दिया । समाजवादी पार्टी के नेताओ ने कहा पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष जी डी बिनानी कालेज, को दिनांक 29.03.2026 को सांय काल लगभग 6 बजे मार्केट करने बेलतर थाना कोतवाली गया था बाइक हटाने को लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा से बातचीत के दौरान बहस हुआ जिस मामले से नाराज होकर प्रभारी निरीक्षक ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित यादव को थाने ले जाकर भद्दी भद्दी गाली – गुप्ता देते हुए बुरी तरीके से बहुत गंभीर रूप से मारे पीटे और 126/135 ठछैै में चालान कर दिया जिससे उसके हाथ में काफी गंभीर चोटे आई हैं। जिसका पुनः मेडिकल जाँच कराकर विपक्षीगण (1) अजय प्रताप सिंह व (2) प्रभारी निरीक्षक वैद्यनाथ सिंह के खिलाफ कार्यवाही की जाए अन्यथा समाजावादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर जिलध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा की उत्पीडन करने वाले खिलाफ कार्यवाही की जाय। प्रदर्शन एवं कटरा कोतवाली घेराव करने जाने वालो में मुख्य रूप से मुन्नी यादव, श्याम अचल यादव, गोविन्दा सोनकर, सियाराम जैसल, लल्लू शुक्ला, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, राममिलन यादव, कौशिक कन्नौजिया, राजू पासी, अतिक खान, रवि सोनकर, हर्षित श्रीवास्तव, आदि सैकड़ो लोग शामिल थे।







