KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक दो महिलाओं के साथ अश्लील छींटाकशी करने लगा , जिसका विरोध करने पर मनचला व उसके परिजन महिलाओं के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र के राघवपुर में एक महिला के साथ पैकिंग का काम करती है, वही पईसा थाना क्षेत्र का एक मनचला भी काम करता है, पीड़िता का आरोप है कि रविवार की सुबह 11 बजे के करीब मनचला अपने साथी से हम दोनों महिलाओं के विरुद्ध अश्लील छींटाकशी करते हुए पांच हजार में आने के लिए कह रहा था, इस बात को लेकर पीड़िता अपने मालिक व अन्य लोगों के साथ मनचले के घर पहुंची और उसके पिता से उलाहना देने लगी जिससे मनचला आग बबूला हो गया और अपने घरवालों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा, पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान मालिक शुभम व एक महिला चोटिल हो गई और मारपीट के दौरान मालिक की चांदी की चेन व एक महिला की सोने की चेन गुम हो गई है । पीड़िता की शिकायत पर पईसा पुलिस ने पईसा थाना क्षेत्र के कुंड्रावी गांव निवासी सुशील पुत्र प्रकाश यादव , प्रकाश यादव पुत्र लखन , फूलकली पत्नी प्रकाश यादव व राम अवतार के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







