वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, कई छात्रों ने हासिल किया प्रथम स्थान
FATEHPUR NEWS: नगर के प्रतिष्ठित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वीआईपी रोड में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इंग्लिश मीडियम वर्ग में कक्षा 6 में आराध्या राज, कक्षा 9 में अथर्व सिंह तथा कक्षा 11 में सृष्टि गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता ने अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन ही इस सफलता की कुंजी है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कल्प राज सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, अध्यक्ष हरेश प्रताप सिंह, प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव, निवर्तमान प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, नवीन प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह, जगदीश सिंह सहित समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।







